जहर खाकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयाास
Apr 07, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा के कुशडंड गांव में घरेलू विवाद के चलते 28 वर्षीय महिला रसीदा बीबी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर है।

गढ़वा। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के कुशडंड गांव में घरेलू विवाद से आहत होकर एक महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कुशडंड गांव निवासी कलामुद्दीन अंसारी की 28 वर्षीया पत्नी रसीदा बीबी का किसी घरेलू मामले को लेकर अपने पति से नोंकझोंक हो गया। उसी से आहत होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


