कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र के तीसर टेटूका गांव में सीमा देवी ने घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति स्थिर है।

कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के तीसर टेटूका गांव निवासी रामआश्रय भुइयां की पत्नी सीमा देवी ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर सीमा का अपने पति के साथ आपस में नोंकझोंक हुआ था। उसी बात से आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।