ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वामां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही रमना और भवनाथपुर में धूमधाम से दशहरा का त्योहार संपन्न

मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही रमना और भवनाथपुर में धूमधाम से दशहरा का त्योहार संपन्न

प्रतिमा विसर्जन के साथ ही अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक पर्व दशहरा रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आस -पास के क्षेत्रों मे भक्ति और उल्लास के साथ...

मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही रमना और भवनाथपुर में धूमधाम से दशहरा का त्योहार संपन्न
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSat, 16 Oct 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रमना/भवनाथपुर। प्रतिनिधि

प्रतिमा विसर्जन के साथ ही अधर्म पर धर्म के विजय का प्रतीक पर्व दशहरा रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आस -पास के क्षेत्रों मे भक्ति और उल्लास के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। उक्त अवसर पर जय भवानी संघ की ओर से दुर्गा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा व श्री सीताराम मानस मंदिर में स्थापित श्री रामदरबार की प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार शाम को किया गया। दुर्गा मंदिर की प्रतिमा के विसर्जन में बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 71 वर्षों से चली आ रही पर के अनुसार श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन अपने कंधे के सहारे तीन किलो मीटर दूर स्थित सुखड़ा नदी तट पर किया। इस दौरान प्रतिमा को कंधा लगाने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। उसके अलावे शनिवार को बस स्टैंड स्थित नवयुवक संघ,भगत सिंह चौक स्थित सूर्या क्लब सहित प्रखंड के कर्णपुरा,बहियार कला,गम्हरिया,सिलीदाग,टंडवा देवी धाम,बुलका,भागोडीह कबिसा,सहित कई पूजा पंडालो में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन नगर भ्रमण के पश्चात किया गया। पूजा के दौरान थानेदार सुधांशु कुमार के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आयी। उधर भवनाथपुर में भी मां दुर्गे की प्रतिमा विसर्जन के साथ ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में शारदीय नवरात्र संपन्न हुआ। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। उससे पहले टाऊनशिप दुर्गा मंदिर में चली आ रही परंपरा के अनुसार अष्टमी और नवमी के दिन महाप्रसाद का आयोजन किया गया। प्रसाद ग्रहण करने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सूर्य मंदिर विकास क्लब ने प्रखंड भर में दशहरा का त्योहार शांति और सदभाव के साथ संपन्न होने पर अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया। अरसली उत्तरी पंचायत के सबरा परवीन (सब्बु) और कमल क्लब के जिलाध्यक्ष मो जुल्फिकार ने संयुक्त रूप अरसली और झुमरी पूजा समिति के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन सीओ रामाशंकर श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो ने पुलिस बल के जवानों के साथ भवनाथपुर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। वहीं विधायक भानु प्रताप शाही विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर दशहरा की बधाई दी। उनके साथ भाजपा नेता अनिल चौबे, मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, भानु गुप्ता, विपिन चौबे सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें