ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वासभी के सहयोग से श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ ऐतिहासिक रूप से सफल रहा: कमिटी

सभी के सहयोग से श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ ऐतिहासिक रूप से सफल रहा: कमिटी

जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित चतुर्मास महायज्ञ की सफलता को लेकर यज्ञ कमिटी ने आभार व्यक्त किया है। अनिकेत पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता...

सभी के सहयोग से श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ ऐतिहासिक रूप से सफल रहा: कमिटी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गढ़वाWed, 01 Nov 2023 03:45 AM
ऐप पर पढ़ें

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि।
जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में आयोजित चतुर्मास महायज्ञ की सफलता को लेकर यज्ञ कमिटी ने आभार व्यक्त किया है। अनिकेत पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में यज्ञ कमिटी के लेखा पदाधिकारी धीरेंद्र चौबे ने कहा कि इस महाकुंभ को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जिला पुलिस, बिजली विभाग चिकित्सा विभाग, पीएचइडी, नगर पंचायत, व्यवसायियों सहित अन्य लोगों का भरपूर सहयोग मिला। उसके अलावा सभी राजनीतिक दल के लोगों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी यज्ञ में बढ़-चढ़कर अपना तन-मन-धन से सहयोग किया। उसके लिए यज्ञ समिति सभी का आभार व्यक्त करती है। यज्ञ ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का इस यज्ञ को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा है। सरकार से जो भी अपेक्षाएं थी, सभी पूरा हुआ। जिला प्रशासन का भी शुरू से ही भरपूर सहयोग मिला। पुलिस के जवान दिन-रात डटे रहे। कड़ी मेहनत से यज्ञ में शामिल 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को सहयोग के साथ बेहतर सुरक्षा देने का काम किया। बिजली विभाग का योगदान काफी सराहनीय रहा। निर्बाध बिजली आपूर्ति की गई। पीएचइडी द्वारा शौचालय और जलापूर्ति की व्यवस्था ठीक से की गई। नगर पंचायत की ओर से स्वच्छता के साथ पर्याप्त रोशनी देने के लिए कर्मी 4 माह हर संभव सहायता करते रहे। भरपूर सहयोग मिला। चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से शोभायात्रा के दौरान कई व्यवस्था की गई थी। व्यवसायियों ने अतिथि सत्कार में कोई कमी नहीं रखी। विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यज्ञ की सफलता में योगदान दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने निरंतर मेडिकल कैम्प का संचालन कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के समस्त लोगों का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मिलता रहा। हरेक व्यक्ति ने महायज्ञ को बड़ा स्वरूप प्रदान करने में योगदान दिया है। यज्ञ में आयोजित जलयात्रा के दौरान 2 लाख लोगों ने शामिल होकर यज्ञ की भव्यता प्रदान किया। यज्ञ के दौरान 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यज्ञ में धर्म सम्मेलन में विभिन्न धर्माचार्यों ने हिस्सा लिया। सनातन संस्कृति के बारे में अपना पक्ष रखा। यज्ञ को लेकर पूरे शहर के साथ पूरे झारखंड में चर्चा हो रही है। स्वतः स्फूर्त आई लाखों की भीड़ काफी अनुशासित थी। कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। यह अपने आप में इतिहास है। प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, गुडू चौबे, धर्मेंद्र चौबे, उपेन्द्र कुमार, विक्रांत उर्फ सोनू सिंह, राधेरमण चौबे मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े