डंडई में खेत से गेहूं के बोझा की हुई चोरी
Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
थाना क्षेत्र के किसान का गेहूं का बोझा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के लवाही गांव निवासी गौरी शंकर प्रजापति के

डंडई। थाना क्षेत्र के एक किसान के खेत से गेहूं का बोझा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। लवाही गांव निवासी गौरी शंकर प्रजापति ने खेत में गेहूं की फसल को काटकर रखा था। उसे चोर चुरा कर ले गए। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के ही चूल्हन प्रजापति व अन्य छह लोगों ले गेहूं का बोझा चुरा लिया है। प्रभारी थाना प्रभारी श्रीकांत ने आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


