Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsWheat and Chickpea Seed Distribution to Farmers in Mahuliya by Grow Agro Natural Food Producer Company
 किसानों को उनका वास्तविक लाभ जरूर मिलना चाहिए : खुशबू

किसानों को उनका वास्तविक लाभ जरूर मिलना चाहिए : खुशबू

संक्षेप:

ग्रो एग्रो नेचुरल फूड प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से रविवार को महुलिया पंचायत के किसानों के बीच गेहूं व चना बीज का वितरण किया गया।

Nov 23, 2025 05:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। ग्रो एग्रो नेचुरल फूड प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से रविवार को महुलिया पंचायत के किसानों के बीच गेहूं और चना बीज का वितरण किया गया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू कुमारी ने किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलनेवाले बीज का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लाई गई योजनाओं का समुचित लाभ उसके वास्तविक हकदार को मिलना चाहिये। तभी योजना की सार्थकता साबित होगी। मौके पर कंपनी के निदेशक धर्मेंद्र दूबे ने कहा कि साल 2021 में एफपीओ का गठन नाबार्ड के सहयोग किया गया है। तब से अब तक लगातार किसानों को कुछ न कुछ लाभ दिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि खरीफ और रबी दोनों फसलों में किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज का वितरण किया जाता आ रहा है। उनके एफपीओ से करीब 881 किसान जुड़े हुये हैं। इस बार खरीफ मौसम में 250 किसानों के बीच 11 क्विंटल धान बीज, 400 किलो सावां के अलावा दो क्विंटल अरहर बीज, 300 किलो मक्का व दो क्विंटल मूंगफली के अलावा रबी मौसम में 350 किसानों के बीच 50 प्रतिशत अनुदान पर 27 हजार किलो गेहूं व चना बीज का वितरण किया जा रहा है। मौके पर जिला परामर्शी जीतेंद्र उपाध्याय, किसान विजय तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ कुमार सहित अन्य मौजूद थे।