सत्संग का आयोजन
Mar 16, 2026 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
गढ़वा में युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का साप्ताहिक सत्संग भगलपुर में आयोजित किया गया। वंदे पुरुषोत्तम के जय घोष के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें धर्म ग्रंथों का पाठ, सामूहिक नाम जप, भजन कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया।

गढ़वा। युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी का साप्ताहिक सत्संग का आयोजन भगलपुर स्थित शिव शंकर प्रसाद गुप्ता के आवास पर किया गया। सर्वप्रथम वंदे पुरुषोत्तम का जय घोष किया गया। उसके बाद सभी धर्म ग्रंथ का पाठ किया गया। सामूहिक नाम जब ध्यान, भजन कीर्तन आरती का आयोजन किया गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर रघुवीर प्रसाद कश्यप, संत कुमार, रवि रंजन कुमार, आनंद मोहन, शिव शंकर प्रसाद, रानी देवी, सरिता देवी, सविता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


