
मारपीट में दो लोग घायल
गढ़वा के अचला गांव में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें 43 वर्षीय शैलेंद्र धर दुबे और प्रभुनाथ धर दुबे घायल हो गए। शैलेंद्र ने मवेशी बांधने का विरोध किया, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने उन पर हमला किया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के अचला गांव में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में उसी गांव के 43 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र धर दुबे और प्रभुनाथधर दुबे शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शैलेंद्र के घर के सामने दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा मवेशी बांधा जा रहा था। उसका विरोध करने पर विवेका धर दुबे, अतुल धर दुबे, रामेश्वर धर दुबे सहित अन्य लोगों ने शैलेंद्र और प्रभुनाथ धर दुबे पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


