Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsVillagers Protest to Save Water Forest and Land in Bauraha
मुड़ली पहाड़ पर बल पूर्वक खनन पर रोक लगाने की मांग, प्रदर्शन

मुड़ली पहाड़ पर बल पूर्वक खनन पर रोक लगाने की मांग, प्रदर्शन

संक्षेप:

सोमवार को बौराहा गांव के ग्रामीणों ने जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मुड़ली पहाड़ के पास बलपूर्वक खनन पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहरी लोग खनन कर रहे हैं और उन्हें धमका रहे हैं।

Jan 06, 2026 01:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

फोटो मेराल एक: प्रखंड मुख्यालय पर जल, जंगल व जमीन बचाव को लेकर सोमवार को प्रदर्शन करते बौराहा गांव के ग्रामीण मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में बौराहा गांव के ग्रामीण सोमवार को जल, जंगल व जमीन बचाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सीओ यशवंत नायक और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया। आवेदन देकर बौराहा गांव के मुड़ली पहाड़ के पास सार्वजनिक भूमि पर जेसीबी मशीन से बलपूर्वक खनन पर रोक लगा कार्रवाई करने की मांग की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बौरहा गांव मुड़ली पहाड़ के गैर मजरूआ भूमि ग्रामीणों के सार्वजनिक उपयोग के लिए हमेशा से रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब बसरिया गांव के दंबग लोग जेसीबी और दो बोलेरो पर सवार होकर वहां पहुंच बलपूर्वक खनन कराने लगे। ग्रामीणों के मना करने पर उनके साथ गाली गलौज करते धमकी दी गई। उससे नाराज बौराहा गांव के जल जंगल जमीन बचाओ संघर्ष समिति के लोगों ने उसकी सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तब जेसीबी मशीन और अन्य वाहनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने सीओ और थाना प्रभारी से उक्त लोगों के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सत्येंद्र मेहता, सुनील महतो, प्रहलाद यादव, राम प्रसाद महतो, जग्गू साह, शत्रुघ्न मेहता, रामचंद्र महतो, मुंद्रिका महतो, आनंद महतो, जितेंद्र कुशवाहा, अशोक कुमार यादव, विजय मेहता, परमेश्वर राम, ब्रह्मदेव पासवान, अनिल मेहता सहित अन्य मौजूद थे।