Garhwa News: पाचाडुमर गांव में दुर्गा पूजा कमिटी का हुआ गठन, उदय बने अध्यक्ष
Garhwa News: पाचाडुमर गांव में दुर्गा पूजा को मनाने के लिए ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष पूजा के सफल संचालन हेतु 21 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया, जिसमें उदय प्रसाद अध्यक्ष और विकास कुमार उपाध्यक्ष बनाए गए। बैठक में कई ग्रामीण उपस्थित थे और हर वर्ष की भांति पूजा का भव्य आयोजन करने पर चर्चा की गई।

Garhwa News: केतार, प्रतिनिधि। पाचाडुमर गांव में दुर्गा पूजा हर्षोल्लास मनाने के लिए रविवार को ग्रामीणों की बैठक कचहरी स्थित चबूतरा पर हुई। बैठक में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा हर्षोल्लास मनाने पर गहन विचार विमर्श किया गया। साथ ही पूजा के सफल संचालन के लिए 21 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। कमिटी में उदय प्रसाद को अध्यक्ष, विकास कुमार को उपाध्यक्ष, मुरारी प्रसाद को सचिव, राहुल रंजन प्रसाद को उप सचिव, नवलेश यादव को कोषाध्यक्ष, सुबोध कुमार रजक को उप कोषाध्यक्ष, गोबिंद कुमार को सूचना मंत्री के अलावा मुखिया श्याम सुंदर बैठा, नंदू प्रसाद व मुन्नी लाल प्रजापति को संरक्षक बनाया गया।
मालूम हो कि पाचाडूमर गांव में बिगत कई वर्षों से दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। साथ ही रामलीला का मंचन किया जाता है। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद सहित पाचाडुमर गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।


