श्री रूद्र नारायण महायज्ञ को लेकर धूमधाम से हुई श्रीहनुमत ध्वज की स्थापना

Dec 10, 2025 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

फोटो ओपी एक: श्रीहनुमत ध्वज की स्थापना पर मौजूद समाजसेवी राकेश पाल व अन्य जागृति युवा क्लब की ओर से बंडा पहाड़ स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर म

श्री रूद्र नारायण महायज्ञ को लेकर धूमधाम से हुई श्रीहनुमत ध्वज की स्थापना

गढ़वा, प्रतिनिधि। जागृति युवा क्लब की ओर से बंडा पहाड़ स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आठ मार्च से आयोजित विराट श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर श्री हनुमत ध्वज की स्थापना मंदिर परिसर में बुधवार को धूमधाम से की गई। उससे पहले भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में युवा समाजसेवी राकेश पाल सहित अन्य लोग शामिल हुए। मौके पर आचार्य आशीष वैद्य ने कहा कि जागृति युवा क्लब की ओर से अगले साल 8 मार्च से 16 मार्च तक श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर जोबरईया में श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उसी के निमित्त ध्वज की स्थापना कर दी गई है।

मौके पर युवा समाजसेवी राकेश ने कहा कि युवा जागृति क्लब की ओर से सनातन को जगाने के लिए काफी अनूठा पहल किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन होने से आने वाली पीढ़ी को अच्छी संस्कार और सनातन के प्रति लोगों की लगाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आयोजन भव्य होगा उसके लिए सभी पदाधिकारी को मेरी ओर से हर संभव मदद मिलेगा। क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने कहा कि क्लब के द्वारा अब तक रक्तदान, वृक्षारोपण सहित अन्य क्षेत्र में कार्य किया गया है। संस्था के लिए यह पहला अवसर होगा जब क्लब के द्वारा महायज्ञ जैसे पवित्र कार्यों में भागीदार बनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यज्ञ के दौरान प्रवचन का भी आयोजन होगा। यज्ञ में दी गई आहुतियां, वैदिक मंत्र एवं प्रवचन के द्वारा यह धराधाम धन्य हो जाएगी। क्लब के सचिव विनय पाल ने कहा कि यज्ञ के बेहतर आयोजन के लिए 21 विभागों का गठन किया गया है। सभी विभागों में क्लब के वरीय सदस्य के निगरानी में सभी कार्यों को संपन्न किया जाएगा। गढ़देवी मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने कहा कि महायज्ञ के आयोजन की चर्चा को लेकर अगल-बगल के क्षेत्र में काफी उत्सव का वातावरण है। ऐसे में यह हमारी जवाबदेही होगी कि हम एक बेहतर आयोजन के लिए एकजुट एवं संकल्पित रहकर कार्य करें। मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सचिव विनय पाल, कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल समेत वरीय सदस्य उदय पाल, बिहारी पाल, हरि पाल, रोहित चंद्रवंशी, प्रदीप पाल, बिहार पाल, भूदेव पाल, सत्येंद्र पाल, सलाहकार ओमप्रकाश पाल, क्लब के संरक्षक अनुज प्रसाद के अतिरिक्त अन्य सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;