Veer Bal Divas Celebrated at Saraswati Vidya Mandir School in Garhwa हमें सदैव अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए : महेंद्र, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsVeer Bal Divas Celebrated at Saraswati Vidya Mandir School in Garhwa

हमें सदैव अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए : महेंद्र

फोटो संख्या प्रताप दो- बच्चों को पुरस्कृत करते अतिथि सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में गुरुवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम में गुरु गोविंद

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाThu, 26 Dec 2024 11:21 PM
share Share
Follow Us on
हमें सदैव अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए : महेंद्र

गढ़वा, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में गुरुवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह के पुत्र जोरावर सिंह व फतेह सिंह के धर्म की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान के लिए विद्यालय ने श्रद्धापूर्वक वीर बाल दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत की ग्राम विकास संयोजक महेंद्र व विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्पार्चन कर किया। मौके पर महेन्द्र ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा हमें सदैव अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए। उसके लिए चाहे हमे अपने प्राणों का ही बलिदान क्यों न देना पड़े। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीयता रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने वीर बाल दिवस के महत्व और इतिहास पर प्रकाश डाला। वीर बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई खेलकूद में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य विकास दीप चौबे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रमुख निर्मल कुमार रजक, प्रीति बखला, सुनैना कुमारी, माधुरी कुमारी, सहित अन्य लोगों ने प्रमुख भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।