ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वावनांचल ट्रस्ट ने पौधारोपण अभियान

वनांचल ट्रस्ट ने पौधारोपण अभियान

वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में गंगा दशहरा व पर्यावरण सुरक्षा व विकास के लिए पौधारोपण अभियान की शुरूआत की गई...

वनांचल ट्रस्ट ने पौधारोपण अभियान
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 20 Jun 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा। वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में गंगा दशहरा व पर्यावरण सुरक्षा व विकास के लिए पौधारोपण अभियान की शुरूआत की गई है। अभियान के तहत करीब छह हजार पौधे लगाए जाएंगे। उनमें इमारती और फलदार होंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर वृक्षारोपण कर हम पर्यावरण को संतुलित रखने में कामयाब होंगे। जीवन को बेहतर और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए हमें अपने आस पास वृक्षारोपण करना चाहिए। आज के दौर में पर्यावरण एक बहुत बड़ा मुद्दा है। उसके बारे में सभी को जागरूक होना जरुरी है। तभी हम पर्यावरण के प्रतिकूल प्रभाव से बच सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह आज के समय में प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है उससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। उससे भी बचने की जरूरत है। लोगों को अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए। उक्त अवसर पर ट्रस्ट की ओर से संचालित सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ एसबी मिश्र ने कहा कि प्रदुषण और ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभावों से बचने के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। किसी भी देश को वहां के युवाओं से सकारात्मक बदलाव लाने की बड़ी उम्मीद होती है। यह जानकारी अध्यक्ष के निजी सचिव पंकज कुमार सिन्हा ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें