यूजीसी बिल को वापस कराने के लिए सवर्ण समाज के लोगों ने किया जन आक्रोश सभा
केतार में सवर्ण समाज ने यूजीसी का किया विरोध प्रखंड की भगवान घाटी में

केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड की भगवान घाटी के समीप रविवार को यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने जन आक्रोश सभा आयोजित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रजीत पाठक और संचालन विनोद सिंह ने किया। इस मौके पर सैकड़ों बाइक पर सवार सवर्ण समाज के लोगों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए केतार बाजार, कर्पूरी गेट, कोल मोड़ होते हुए भगवान घाटी पहुंचे। वहां जाकर भीड़ सभा में तब्दील हो गई । आक्रोश रैली में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की सरकार के यूजीसी काला कानून लाया गया है। सवर्ण समाज के लोग बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
सवर्ण समाज किसी पार्टी और राजनेता का विरोध नहीं कर रहा है, बल्कि सवर्ण समाज को जो ठगने का काम किया जा रहा है, उसका हम विरोध करेंगे। आज स्वर्ण समाज के नेता यूजीसी के विरोध में नहीं बोल रहे हैं। वोट बैंक देख रहे हैं। ऐसे नेताओं का भी सवर्ण समाज विरोध करेगा। वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के सामने किसी नेता की नहीं चलती है। इन दोनों ने सवर्ण समाज को कुचलने का काम किया है। सवर्ण समाज को मिटाने वाले लोग खुद मिट जायेंगे। सवर्ण समाज के लोगों ने एकजुट होकर यूजीसी काला कानून वापस नहीं लेने पर सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करने की चेतावनी दी। कार्यक्रम में जीके चौबे, नंदलाल पाठक, आशुतोष शरण सिंह, विनोदानंद पाठक, पंकज चौबे, विनोद सिंह, गोपाल पाठक, राजू सिंह, ब्रजेश सिंह, दिव्यम शुक्ल, सूर्य नाथ सिंह, श्रीराम सिंह, संतन तिवारी, अनुज पाठक, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, सुरेंद्र सिंह अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


