मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो घायल
गढ़वा-नगर ऊंटारी फोरलेन पर मंगलवार की रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

गढ़वा। गढ़वा-नगर ऊंटारी फोरलेन पर मंगलवार की रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कजरी कला गांव निवासी राजू भुइयां का पुत्र अजय कुमार भुइयां और मेराल थाना क्षेत्र के भीमखांड़ गांव निवासी पप्पू कुमार भुइयां के नाम शामिल हैं। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अजय को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में अजय ने बताया कि पप्पू के साथ वह अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेराल थाना अंतर्गत भीमखांड़ गांव जा रहा था।
उसी क्रम में कोठावाड़ी गांव स्थित फोरलेन के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


