ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वावज्रपात से महिला सहित दो की मौत, एक घायल

वज्रपात से महिला सहित दो की मौत, एक घायल

जिलांतर्गत कांडी, मझिआंव और भंडरिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुए ठनका की चपेट में आने से एक महिला सहित दो की मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला घायल हो...

वज्रपात से महिला सहित दो की मौत, एक घायल
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSat, 19 Sep 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

जिलांतर्गत कांडी, मझिआंव और भंडरिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में हुए ठनका की चपेट में आने से एक महिला सहित दो की मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला घायल हो गई। घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कांडी थाना क्षेत्र के बड़की चटनियां गांव निवासी वृक्ष यादव के पुत्र 45 वर्षीय श्रवण यादव की मौत ठनका की चपेट में आने से हो गई। बताया जाता है कि श्रवण भैंस चरा रहा था। उसी दौरान ठनका गिरा व उसकी मौत हो गयी। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर मझिआंव के चंद्री गांव में ठनका की चपेट में आने से स्थानीय निवासी संतोष साह की 32 वर्षीय पत्नी ज्ञानती देवी घायल हो गयी। घटना के बाद परिजन उसे108 एंबुलेंस की मदद से प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला के पति संतोष ने बताया कि वह अपने घर के छत पर थी। उसी दौरान गर्जन के साथ बारिश शुरू हुई। वह छत से नीचे आती तभी हुए ठनका की चपेट में आ गई। उससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल आए। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और लगातार उसकी स्थिति सुधर रही है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गई है। उधर भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी(क) व लीला पत्थर गांव में भी वज्रपात की घटना घटी। वज्रपात की घटना में मदगड़ी (क) निवासी इस्माइल अंसारी की 28 वर्षीय पत्नी अफसाना बीवी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया की अफसाना चापाकल से पानी लेने गई थी। उसी दौरान तेज गर्जन के साथ शुरू हुई बारिश के क्रम में वज्रपात भी हुई। वज्रपात की चपेट में अफसाना आ गई। उसे गंभीर स्थिति में स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक डॉ विजय किशोर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर प्रशिक्षु एसआई राजबल्लभ सिंह अस्पताल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर जनेवा पंचायत के लीलापत्थर गांव में वज्रपात की घटना में स्थानीय निवासी रवि कुमार कश्यप के एक बैल की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें