Garhwa News: एनएच-343 पर ट्रक और पिकअप में टक्कर, चालक गंभीर

हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

Garhwa News: एनएच-343 पर ट्रक और पिकअप में टक्कर, चालक गंभीर गोदरमाना। गोदरमाना स्थित पेट्रोल पंप के

Garhwa News: एनएच-343 पर ट्रक और पिकअप में टक्कर, चालक गंभीर

Garhwa News: गोदरमाना। गोदरमाना स्थित पेट्रोल पंप के समीप एनएच-343 पर तीखे मोड़ पर ट्रक और पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक मक्का लेकर गोदरमाना की ओर से गढ़वा जा रहा था। उसी दौरान गिरिनाथ सिंह के पेट्रोल पंप के समीप तीखे मोड़ पर उसकी पिकअप वैन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाGarhwa News: एनएच-343 पर ट्रक और पिकअप में टक्कर, चालक गंभीर