शोकसभा आयोजित कर लॉयन ब्रजमोहन को दी श्रद्धांजलि

Jan 13, 2026 05:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

लायंस क्लब गढ़वा विशाल के प्रतिष्ठित सदस्य व रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष लायन ब्रजमोहन प्रसाद का आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी ग

शोकसभा आयोजित कर लॉयन ब्रजमोहन को दी श्रद्धांजलि

गढ़वा। लायंस क्लब गढ़वा विशाल के प्रतिष्ठित सदस्य व रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष लायन ब्रजमोहन प्रसाद का आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनका निधन पिछले नौ जनवरी को हुआ था। दिवंगत आत्मा को शांति के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा शोकसभा का आयोजन कर ब्रजमोहन के व्यक्तित पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। अंत में दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। मौके पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, विनोद कमलापुरी, एमपी केशरी, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय कुमार केशरी, यूनिट 2 के निदेशक मनोज केशरी रूपा गंजी, जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल प्रशासनिक निदेशक अशोक विश्वकर्मा, मुजीबुद्दीन खान, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केसरी, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी, सृजन आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।