Tribute to Former Prime Minister Manmohan Singh at Memorial Meeting पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति: अलखनाथ, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsTribute to Former Prime Minister Manmohan Singh at Memorial Meeting

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति: अलखनाथ

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आरकेवीएस बीएड कॉलेज में शोकसभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शिक्षकों और निदेशकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अलखनाथ पांडेय ने कहा कि उनके निधन से देश को...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाFri, 27 Dec 2024 05:47 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति: अलखनाथ

फोटो संख्या चार: शोकसभा कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते अलखनाथ पांडेय और अन्य गढ़वा, प्रतिनिधि। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर आरकेवीएस बीएड कॉलेज सभागार शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में सभी प्राइवेट स्कूल के निदेशक व स्कूल के शिक्षक शामिल हुए। उक्त अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा उनका निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। भारतीय राजनीति में एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने कहा डॉ. मनमोहन ने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की। उससे पहले उन्होंने आरबीआई गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्हें उदारीकरण के जरिए भारत को गंभीर आर्थिक संकट से उबारने का श्रेय प्राप्त है। उनका योगदान भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में हमेशा याद रखा जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।