निधन पर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन को दी श्रद्धांजलि
चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिं

चिनिया, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार की अध्यक्षता में देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 1991 में गहरे संकट से गुजर रही भारतीय अर्थव्यवस्था को उबारा था। तब मनमोहन सिंह ने इंडियन इकोनॉमी के उदारीकरण की घोषणा की। मौके पर अंचल अधिकारी उमेश्वर यादव, बीपीओ रोशन कुमार, एएसआई कृष्ण प्रसाद, जेई सुकेश कुमार, राजस्व कर्मचारी विनोद दुबे, उप प्रमुख मोहम्मद फारूक, बीडीसी सुगनी देवी, रूपा देवी, नागेंद्र सिंह, समन्वयक पंकज विश्वकर्मा, मिथिलेश कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार संतोष कुमार, बीडीसी प्रतिनिधि दयानंद रवि सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।