हरिदास सिंह बने मंच के अध्यक्ष
भवनाथपुर के छहमइलिया गांव में जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रामदेव सिंह और श्री दीनानाथ सिंह ने की। लोग दिल्ली जाने के लिए उत्साहित हैं और 28 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। समिति का गठन भी किया गया, जिसमें हरिदास सिंह अध्यक्ष बने।

भवनाथपुर। प्रखंड के छहमइलिया गांव में जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक हुई। उसकी अध्यक्षता जिला संयोजक रामदेव सिंह और जिला सचिव श्री दीनानाथ सिंह ने की। मौके पर जिला प्रभारी धीरज मलगोप और जिला संगठन मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दी लिस्टिंग गर्जना महारैली दिल्ली चलो के बारे में जानकारी दी। गांव के लोग अपने अधिकार और मांग के लिए दिल्ली जाने के लिए उत्साहित दिखे। 28 लोगों ने दिल्ली जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। मौके पर जनजाति सुरक्षा मंच समिति के प्रखंड इकाई का गठन किया गया। कमेटी में हरिदास सिंह अध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह सचिव, वचन देव उरांव कोषाध्यक्ष बनाए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


