
अंबाखोरेया में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन
गढ़वा में जन शिक्षण संस्थान के तहत जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनंजय कश्यप और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी गई और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। मुखिया अनिला देवी ने आयोजन के लिए विकास भारती को धन्यवाद दिया।
गढ़वा, प्रतिनिधि। जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार धुरकी प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन अंबाखोरेया में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि संस्थान के सचिव धनंजय कश्यप, विशिष्ट अतिथि पंचायत मुखिया अनिला देवी व बीडीसी कृष्णा सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रभारी निदेशक प्रशांत कुमार मिश्रा ने विषय प्रवेश कराया। उसके बाद कविता और निशा की टीम ने 'मोर सोना झारखंड' पर नृत्य, नेहा केशरी ने बिरसा मुंडा का जीवन वृत्तांत, शिल्पी कुमारी ने झारखंड स्थापना व आदिवासी संघर्ष पर विचार, सुकन सिंह खेरवार व परीखा सिंह खरवार ने संस्कृति रक्षा गीत व मांदर नृत्य के अलावा लक्ष्मी विश्वकर्मा ने बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत किए।

वहीं मुखिया अनिला ने आयोजन के लिए विकास भारती को धन्यवाद दिया। मुख्य अतिथि धनंजय ने जनजातियों की स्वतंत्रता, संस्कृति एवं प्रकृति रक्षा की लड़ाई पर प्रकाश डाला। पद्मश्री डॉ. अशोक भगत के मार्गदर्शन में विकास भारती की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में भैया राम विश्वकर्मा, हरिलाल सिंह, कुश प्रसाद केशरी (उपमुखिया) सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राकेश पाठक ने किया। वहीं प्रशिक्षिका कांति देवी, हरिलाल सिंह व संस्थान के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




