प्रेम प्रसंग में युवती ने कीटनाशक खाकर की आत्महत्या
गढ़वा के खाला गांव में 22 वर्षीय शमा परवीन ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने आरोप लगाया है कि शमा और राजुल अंसारी के बीच प्रेम प्रसंग था। शादी के लिए दहेज की मांग के कारण शमा ने जहर खा लिया जबकि राजुल ने नहीं खाया। इलाज के दौरान शमा की मौत हो गई।

गढ़वा, प्रतिनिधि। धुरकी थानांतर्गत खाला गांव निवासी मोहम्मद कासिम की पुत्री 22 वर्षीया शमा परवीन ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री शमा और धुरकी गांव निवासी अंसार अंसारी का पुत्र राजुल अंसारी के बीच इंटर में पढ़ने के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद राजूल के पिता और शमा के पिता ने आपस में समझौता कर दोनों को शादी के लिए दो साल का समय दिया गया था। उसी क्रम में राजूल ने शमा परवीन से मिलकर कहा कि उसके पिता लड़की पक्ष से चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे हैं।
तभी हम दोनों की शादी होने देंगे। उसके बाद राजूल ने शमा को कहा कि जब हम दोनों की शादी नहीं होने देंगे तो चलो दोनों मिलकर कीटनाशक खा लेंगे। उसके बाद दोनों ने एक साथ कीटनाशक खाने का निर्णय लिया। उसी क्रम में शमा ने कीटनाशक खा ली लेकिन उसका प्रेमी राजुल ने जहर नहीं खाया। उसके कुछ देर बाद शमा की स्थिति काफी बिगड़ गई। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में नगर ऊंटारी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इधर पुलिस उसके पिता के द्वारा गए दिए गए फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


