Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsTragic Road Accident in Garhwa Two Dead and One Injured in Truck Collision
ट्रक की टक्कर दो की मौत, मासूम बच्ची घायल

ट्रक की टक्कर दो की मौत, मासूम बच्ची घायल

संक्षेप: गढ़वा-पलामू फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 वर्षीया बच्ची हादसे में गंभीर रूप से घाय

Tue, 28 Oct 2025 05:36 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा-पलामू फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं नौ वर्षीय बच्ची हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर थानांतर्गत हूर चहल गांव के पास यह घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे घटी। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान सदर थानांतर्गत डुमरिया गांव निवासी 55 वर्षीय गणेश बैठा और मेराल थाना क्षेत्र के तेनार गांव निवासी 27 वर्षीय छोटू रजक के रूप में हुई है। वहीं घायल बच्ची छोटू रजक की 9 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी बताई गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा बाजार छठ की खरीदारी करने आ रहे थे। तभी हूर चहल गांव के समीप सामने से आ रहा ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गणेश बैठा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटू रजक और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छोटू रजक को उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गढ़वा-पलामू फोरलेन सड़क को जाम कर दिया और दोषी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।