घायल युवक की मौत
Mar 06, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, जो घघरी गांव का निवासी था, सड़क दुर्घटना में घायल होने के 12 दिन बाद रांची में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह घटना पुतुर गांव के पास हुई थी, जिसके बाद उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में उसकी मौत से शोक की लहर दौड़ गई।

सगमा। धुरकी थानांतर्गत घघरी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में घायल होने के 12 दिनों बाद रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर पाकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह पुतुर गांव के पास नहर किनारे मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया था। उसके बाद उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर लोगों ने उसके घर पहुंच सांत्वना दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


