डूबने से फुआ-भतीजे की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
फोटो मेराल दो: डैम में डूबने की सूचना पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ गोबरदाहा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में रिश्ते में फूआ और भतीजे की मौत से

मेराल, प्रतिनिधि। गोबरदाहा गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसे में रिश्ते में फूआ और भतीजे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चों के परिजन साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। घटना से आसपास के गांवों में भी शोक का वातावरण बना हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजीमुदीन खान की 13 वर्षीया पुत्री जैनाब ख़ातून और इक़बाल खान के पुत्र 10 वर्षीय सुहैल खान की मौत गांव के हड़बड़िया डैम में डूबने से हो गई है। जैनाब नहाने के क्रम में गहरे पानी में चली गई। उससे वह बाहर नहीं निकल सकी।
रिश्ते में जैनाब का भतीजा भी पास ही था। अपने फूआ को डूबता देख वह जान की परवाह किए बगैर ही डैम में छलांग लगा दी। वह डूब रहे फूआ को बचाने के लिए जद्दोजहद करता रहा। उसी क्रम में वह भी गहरे पानी में चला गया। उसके बाद दोनों गहरे पानी से नहीं निकल सके। उससे डूबकर दोनों की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय गोताखोर और प्रशासनिक स्तर पर बचाव कार्य चलाया गया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद जबतक उक्त बच्चों को बाहर निकाला जाता तबतक उनकी मौत हो गई थी। दोनों का शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे सीओ यशवंत नायक ने मृतक के परिजनों को तत्काल दस-दस हज़ार रुपये नगद राशि सहायता प्रदान किया है। साथ ही सरकारी प्रावधान के तहत आपदा राहत कोष से दोनों को परिजनों को चार- चार लाख रुपये मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया। उधर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संबंधित घटना को लेकर पोस्ट कर बताया कि झामुमो के पुराने साथ कलाम अंसारी के पोता और भतीजी की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


