तालाब में डूबे युवक का शव बरामद
गढ़वा के मानपुर गांव में 45 वर्षीय विफन राम का शव 24 घंटे बाद आहर से बरामद किया गया। वह अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ नहाने गया था और गहरे पानी में डूब गया। बच्चे ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। स्थानीय...

गढ़वा। रंका थानांतर्गत मानपुर गांव निवासी 45 वर्षीय विफन राम का शव घटना 24 घंटे के बाद काफी स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से आहर से बरामद किया गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मालूम हो कि सोमवार को वह अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ आहर में नहाने गया था। बेटे को नहाने के बाद वह खुद नहाने लगा। उसी क्रम में वह गहरे पानी में डूब गया। बहुत देर तक पानी से बाहर नहीं निकलने पर बच्चा घर जाकर घटना की जानकारी घर वालों को दी। उसके बाद परिजन वहां पहुंच निकालने का प्रयास किया पर वह सफल नहीं हो सके। मंगलवार को शव को बाहर निकाला गया। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।