Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsGaurav Anand s Sudden Demise Condolence Meeting Held in Bhavanathpur
अंचल कर्मचारी के निधन पर शोकसभा आयोजित

अंचल कर्मचारी के निधन पर शोकसभा आयोजित

संक्षेप:

अंचल कार्यालय में पदस्थापित कर्मचारी गौरव आनंद के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Thu, 13 Nov 2025 04:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय में पदस्थापित कर्मचारी गौरव आनंद के आकस्मिक निधन पर गुरुवार को शोकसभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । शोकसभा के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय बंद कर दिया गया। गौरव आनंद देवघर के रहने वाले थे। मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि काम के प्रति लगनशील कर्मी को हम सबों ने खो दिया है। इस दुःख की घड़ी में परिजनों को ईश्वर मजबूती प्रदान करें। ज्ञात हो कि अंचल कार्यालय के सिंदुरिया, भवनाथपुर, अरसली उतरी व दक्षिणी के अलावा कैलान पंचायत में पदस्थापित कर्मचारी गौरव आनंद का बुधवार की देर शाम में सरकारी आवास के बाथरूम में शव मिला था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरव बुधवार को ऑफिस नहीं आए थे। दिन भर उनके आवास का दरवाजा नहीं खुलने और मोबाइल रिसिव नहीं करने पर सहकर्मियों ने उसकी सूचना सीओ शंभु राम को दी थी। उसके बाद सीओ की सूचना पर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने अंचल कर्मियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर बाथरूम से शव को बरामद कर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया था। शोकसभा में सीओ शंभु राम, बीडीओ नंदजी राम, प्रभारी सीआई इंतखाब आलम, कर्मचारी मानस कुमार, शैलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, परमानंद ठाकुर, बीपीओ आनंद कुमार, राकेश सिंह, अशोक कुमार, कौशल कुमार, बीपीएम मोनिका डोडरॉय, जितेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद थे।