बीमार पिता के इलाज और घर की तंगहाली दूर करने गया था गुजरात, शव पहुंचते ही गांव में पसरा सन्नाटा

Jan 01, 2026 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

बीमार पिता के इलाज और घर की तंगहाली दूर करने गया था गुजरात, शव पहुंचते

बीमार पिता के इलाज और घर की तंगहाली दूर करने गया था गुजरात, शव पहुंचते ही गांव में पसरा सन्नाटा

कांडी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत बेलहथ गांव में उस वक्त मातम पसर गया जब गुजरात मजदूरी करने गए 20 वर्षीय युवक विद्यानंद कुमार उर्फ मुन्नू का शव उसके पैतृक आवास पहुंचा। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। मुन्नू अपने परिवार का इकलौता सहारा था, जिसकी असमय मृत्यु ने एक हंसते-खेलते परिवार के भविष्य पर अंधेरा छा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश राम का पुत्र विद्यानंद गुजरात के अहमदाबाद स्थित ''प्रशांत लॉजिस्टिक कंपनी'' में सिग्नल मैन के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को ड्यूटी के दौरान प्लांट से गिरने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शुक्रवार को जैसे ही उसका शव बेलहथ गांव पहुंचा ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक ने शिही देव उच्च विद्यालय, खरौंधा से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी और वर्तमान में खरौंधा प्लस विद्यालय में नामांकन लेकर पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारी भी उठा रहा था। ::बाक्स::बीमार पिता का सहारा था मुन्नू: मृतक के घर की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। उसके पिता पिछले छह वर्षों से टीबी और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। पिता के इलाज के खर्च और घर के भरण-पोषण की जिम्मेदारी मुन्नू के कंधों पर थी। इसी मजबूरी के कारण वह पढ़ाई छोड़कर गुजरात कमाने गया था। उसकी मां चंचला देवी घर पर ही छोटा-मोटा काम कर परिवार चलाने में सहयोग करती हैं। छोटा भाई रितेश कुमार अभी खरौंधा स्कूल में ही पढ़ाई कर रहा है। ::अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब: शव पहुंचने की सूचना मिलते ही पतीला पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष अमित दुबे के प्रतिनिधि कुंदन कुमार साव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू कुमार सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। उसके बाद सुंडीपुर स्थित त्रिवेणी घाट पर नम आंखों से मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ::::मुआवजे की मांग:::: ग्रामीणों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से मांग की है कि मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। उसे देखते हुए उन्हें उचित मुआवजा और सरकारी सहायता प्रदान करने की मांग की गई। लोगों ने कहा घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य खोने के बाद अब इस परिवार के सामने जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।