पेशका में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

गढ़वा के पेशका गांव में टेम्पो और बाइक की टक्कर में 35 वर्षीय अजय कुमार साव की मौत हो गई। अजय अपने भाई के साथ गढ़वा जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल अजय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रांची जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पेशका में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

गढ़वा। मेराल थाना क्षेत्र के पेशका गांव में टेम्पो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिनिया थाना क्षेत्र के बिलैयतीखैर गांव निवासी शिवनारायण साव का 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार साव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अजय अपने भाई मनोज साव के साथ गढ़वा किसी काम से आ रहा था। उसी दौरान पेशका में खड़ी टेम्पो में टक्कर मार दिया। उसमें अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से अजय को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अजय को रांची ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। उसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।