ट्रैक्टर के धक्के से महिला की मौत

Mar 12, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

कांडी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में 42 वर्षीय कलींता देवी की मौत एक ट्रैक्टर के धक्के से हो गई। उनकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

ट्रैक्टर के धक्के से महिला की मौत

कांडी। थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव निवासी राज नाथ मेहता की 42 वर्षीया पत्नी कलींता देवी की मौत गुरुवार देर शाम एक ट्रैक्टर के धक्के से हो गई । मृतक के पुत्र प्रिंस कुमार ने बताया कि उसकी मां घर के पास सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान एक ट्रैक्टर तेज गति से मां को धक्का मारते हुए चला गया। ट्रैक्टर पर बालू लोड था।गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव लेकर जा रहे थे। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गयी। अस्पताल में डॉ कविता ने जॉच कर मौत की पुष्टि की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।