
ट्रेलर ने एक साल के बच्चे को कुचला, मौत
संक्षेप: गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर अन्नराज नवाडीह गांव के पास एक साल के बच्चे की ट्रेलर के कुचलने से मौत हो गई। रविवार को बाइक की टक्कर के बाद बच्चा गिर गया और ट्रेलर ने उसे रौंद दिया। बच्चे के पिता ने घटना...
रंका, प्रतिनिधि। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर अन्नराज नवाडीह गांव के पास हृदय विदारक घटना में ट्रेलर के कुचलने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल पर दो बाइक में आमने सामने की टक्कर हुई। उसी दौरान बाइक से बच्चा नीचे गिर गया। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर की चपेट में बच्चा आ गया। उससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी समाजसेवी नसीम अंसारी ने बताया कि रंका से गढ़वा जा रही एक बाइक पर चार लोग सवार थे।
वहीं गढ़वा से रंका जा रहे एक बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। उससे बच्चा सड़क पर गिर गया। उसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रेलर बच्चे को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। मृतक बच्चे के पिता रंका थानांतर्गत कुदरूम गांव निवासी उमेश परहिया ने बताया कि उनका एक वर्षीय बेटा आर्यन परहिया अपनी मां और परिजनों के साथ बाइक से गांव से जपला जा रहे थे। उसी दौरान नावाडीह गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में उसका बेटा नीचे गिर गया। उसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर बच्चे को रौंदते हुए पार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद बच्चे के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं बच्चे की मां सीमा देवी, परिजन सुनीता देवी और बाइक चालक अमित परहिया भी घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




