बिना हेलमेट पकड़े जाने पर वाहन छुड़ाने के लिए पैरवी न करें: थाना प्रभारी

Dec 17, 2025 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान में 90 वाहन जब्त किए गए हैं। इसमें हेलमेट न पहनने वालों पर विशेष कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हेलमेट सुरक्षा के लिए आवश्यक है और बिना हेलमेट बाइक चलाना कानून का उल्लंघन है। सभी चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

बिना हेलमेट पकड़े जाने पर वाहन छुड़ाने के लिए पैरवी न करें: थाना प्रभारी

डंडई, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी की ओर से अब तक चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में कुल 90 वाहन जब्त किए गए हैं। उनमें जून माह में 13, जुलाई में 16, अगस्त में 15,सितंबर में 17, अक्टूबर में 15 तथा नवंबर में 14 मोटरसाइकिल को यातायात नियमों की अनदेखी मामले में जब्त किया गया था। उन्होंने कहा कि बगैर हेलमेट के पकड़े जाने पर वाहन छुड़ाने के लिए लोग पैरवी करते हैं। यह न करें। हेलमेट सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब्त सभी दोपहिया वाहनों में कुछ को मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत दंड शुल्क लेकर छोड़ दिया गया तो बाकी को जरूरी कागजात नहीं होने पर थाना परिसर में ही लगाकर रखा गया है।

थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि वाहन जांच अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों पर विशेष कार्रवाई की गई जा रही है। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल नियम नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच भी है। बिना हेलमेट बाइक चलाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि दुर्घटना होने पर जान जाने का जोखिम भी कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि जून से नवंबर तक जांच अभियान में 90 वाहन जब्त किए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। शराब के नशे में वाहन चलाना गंभीर अपराध है। उससे सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। थाना प्रभारी ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वह बाइक के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखें, अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जिले में तेज रफ्तार के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनमें कई लोगों की जान जा रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बगैर हेलमेट के पकड़े जाने पर वाहन छुड़ाने के लिए पैरवी कराने के बजाय पहले से ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाना ही समझदारी है ताकि स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रह सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।