एनपीएस गुरुकुलम ने जीते तीन गोल्ड
राजधानी रांची के खेल गांव में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में एनपीएस गुरुकुलम स्कूल के तीन छात्रों ने गोल्ड मेडल जीते। इनमें नौवीं कक्षा के जुलैर नैन, ज्ञान रंजन और आठवीं की श्रेयांसी कुमारी शामिल हैं। स्कूल निदेशक नवनीत सिंह ने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर की।

मेराल। राजधानी रांची स्थित खेल गांव में सोमवार को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में एनपीएस गुरुकुलम स्कूल के तीन छात्र छात्राएं गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय के साथ-साथ गढ़वा जिला का नाम रोशन किया है। मिक्स बॉक्सिंग खेल के लिए जिला के मेराल प्रखंड क्षेत्र के सिरहे गांव स्थित एनपीएस गुरुकुलम स्कूल के तीन विद्यार्थी चुने गए थे। उसमें नौवीं कक्षा के जुलैर नैन और ज्ञान रंजन के अलावा आठवीं कक्षा की छात्रा श्रेयांसी कुमारी शामिल हैं। तीनों बच्चों ने बॉक्सिंग में बेहतर प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल जीता। उक्त अवसर पर स्कूल निदेशक नवनीत सिंह ने कहा कि तीनों बच्चे रांची के खेल गांव में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल के सम्मान बढ़ाया है।
उन्होंने बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए और निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही पूरा विद्यालय परिवार खुश है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


