बाइक के धक्के से तीन बच्चे घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
Follow us on Google News
share

भवनाथपुर में रविवार रात को सड़क दुर्घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। बच्चे साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। बाइक सवार फरार हो गया। स्थानीय समाजसेवी ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

बाइक के धक्के से तीन बच्चे घायल

भवनाथपुर। भवनाथपुर-श्री बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर वन विभाग डिपो के समीप रविवार की रात सड़क दुर्घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों की पहचान मकरी गांव के छहमईलवा निवासी धीरज कुमार व सौरभ कुमार पिता सुनील चंद्रवंशी और सूरज कुमार पिता गया चंद्रवंशी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उसी दौरान श्री बंशीधर नगर की ओर से भवनाथपुर आ रहे चपरी सरईया निवासी समाजसेवी ब्रजेश कुमार गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उन्होंने भवनाथपुर थाना को भी घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना से परवेज आलम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों से पूछताछ कर फरार बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।