पैक्स गोदाम में चोरी, जांच में जुटी पुलिस
डंडई के रारो गांव में पैक्स गोदाम का ताला तोड़कर सरकारी उपकरण चोरी कर लिए गए। पैक्स अध्यक्ष बलराम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव के बलराम विश्वकर्मा ने चोरी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

डंडई, प्रतिनिधि। थानांतर्गत रारो गांव स्थित पैक्स गोदाम का ताला तोड़कर सरकारी उपकरण व सामग्री चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त संबंध में पैक्स अध्यक्ष बलराम सिंह ने थाना में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को प्रभारी बीसीओ और थाना के एएसआई सत्येंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पैक्स अध्यक्ष बलराम ने आरोप लगाया है कि गांव के ही बलराम विश्वकर्मा ने गोदाम का ताला तोड़कर वहां रखे कई सरकारी उपकरण चोरी कर ली। अध्यक्ष के अनुसार हाल ही में हुए चुनाव में वह विधिवत निर्वाचित हुए थे।
तत्कालीन बीडीओ व पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में उन्हें गोदाम की चाबी सौंपी गई थी। उसके बावजूद ताला तोड़कर सामान गायब कर दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि गोदाम आरोपित के घर से सटे बाउंड्री परिसर के अंदर स्थित है। जब वह गोदाम पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। वहां सब्जी संबंधी पोस्टर लगे थे। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपित पूर्व में पैक्स अध्यक्ष रह चुका है। मामले की सूचना पर प्रभारी बीसीओ हासिम अंसारी और एएसआई सत्येंद्र कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर संबंधित पक्षों से जानकारी ली। इधर, मामले में प्रभारी बीसीओ ने बताया कि वह जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच की जा रही है। अध्यक्ष के चार्ज में जो सामान मिला था, उसका मिलान किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गोदाम का ताला टूटा हुआ पाया गया। थाना के एएसआई सत्येंद्र कुमार ने भी स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



