समाज को संगठित और एकजुट रहने पर विशेष जोर

Jan 06, 2026 01:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय राजा पहाड़ी मंदिर के बगल में स्थित मदन प्रसाद के आवास पर रविवार देर शाम तेली समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की ग

समाज को संगठित और एकजुट रहने पर विशेष जोर

श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय राजा पहाड़ी मंदिर के बगल में स्थित मदन प्रसाद के आवास पर रविवार की देर शाम तेली समाज की बैठक हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपउस दौरान समाज को संगठित और एकजुट रहने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए तेली समाज के वरिष्ठ अभिभावक ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि तेली समाज को याद करते हैं लेकिन चुनाव संपन्न होते ही समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं की अनदेखी की जाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा और समाज को अपने अधिकारों के लिए स्वयं जागरूक होकर संगठित होना होगा।

वरिष्ठ अभिभावक ने यह भी कहा कि संगठन द्वारा लिए गए निर्णय सभी को मानने होंगे। संगठन के हितों के खिलाफ कार्य करने या निर्णयों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से अनुशासन और एकता बनाए रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने जानकारी दी कि जल्द ही भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में तेली समाज की एक मजबूत कमिटी का गठन किया जाएगा। उसके साथ ही निकट भविष्य में तेली समाज का एक बृहद कार्यक्रम आयोजित करने की भी घोषणा की गई। मौके पर सुरेंद्र प्रसाद, मदन प्रसाद, सत्येंद्र गुप्ता, चितरंजन गुप्ता, छोटू गुप्ता, संतोष गुप्ता, उपेंद्र गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, राहुल गुप्ता, विनीत शरद, विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में तेली समाज के लोग मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;