
स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें
गम्हरिया के मध्य विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि अंक व अक्षर ज्ञान के...
रमना, प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय गम्हरिया के प्रांगण में गुरुवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया है। उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने कहा कि बैठक का उद्देश्य विद्यालय में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना है। पहली व दूसरी कक्षा के बच्चों को अंक व अक्षर ज्ञान की जानकारी देना तथा लर्निंग गैप को दूर करना है। उक्त लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शिक्षकों व अभिभावकों के बीच समन्वय आवश्यक है। विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद की स्वस्थ परंपरा को विकसित कर ही हम स्कूलों के शैक्षणिक वातावरण को ओर बेहतर बना सकते हैं।

उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। हेडमास्टर विष्णुदेव मांझी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग और एसबीआई फाउंडेशन की ओर से संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अभिभावकों की ओर से आए सुझावों को विद्यालय हित में लागू करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष गणेश राम व संचालन शिक्षक फुलेंद्र सिंह ने किया। मौके पर शिक्षक रामचंद्र सिंह, अजय प्रसाद यादव, संजय राम, पावन सिंह, मुकेश कुमार, अनिल कुमार, राजबली मेहता, मनोज राम, सपना देवी, यशोदा देवी सहित कई अन्य अभिभावक मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




