ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाकृषि गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण की दिलायी शपथ

कृषि गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण की दिलायी शपथ

सिंगल विंडो सेंट के तत्वावधान में पढ़ुआ पंचायत के पतहरिया गांव में बुधवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित गोष्ठी में किसानों को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की शपथ दिलाई...

कृषि गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण की दिलायी शपथ
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाThu, 07 Jun 2018 12:42 AM
ऐप पर पढ़ें

सिंगल विंडो सेंट के तत्वावधान में पढ़ुआ पंचायत के पतहरिया गांव में बुधवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित गोष्ठी में किसानों को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक अजय साहू ने कृषि विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी। साथ ही किसानों को कृषि संबंधी योजनाओं को विस्तर से बताते हुए मिश्रित खेती के नफा नुकसान की जानकारी दी। सिंगल विंडो सेंटर के प्रखंड समन्वयक राकेश पाठक ने गव्य विकास विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही किसानों को मृदा जांच और जैविक खाद के फायदे भी बताए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनिल कुमार मेहता, रवि शंकर सिंह, परमानंद कुमार, नंदलाल बियार, उदित कुमार गुप्ता, विजय कुमार सिंह, पप्पु, विकास कुमार गुप्ता, भोला साहू के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें