Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSuspicious Death of 1 5-Month-Old Baby in Garhwa Mother Accuses Husband
डेढ़ माह के नवजात की संदिग्ध मौत

डेढ़ माह के नवजात की संदिग्ध मौत

संक्षेप: गढ़वा के डंडा थाना क्षेत्र के बहेरवादह टोले में डेढ़ माह के बच्चे मनीष कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां नीलम देवी ने पति राजू पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का...

Wed, 27 Aug 2025 01:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत डंडा थाना क्षेत्र के बहेरवादह टोले में मंगलवार तड़के डेढ़ माह के दुधमुंहे बच्चे मनीष कुमार की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। जानकारी के अनुसार मृत बच्चा मनीष की मां नीलम देवी कुछ दिनों से अपने मायके डंडा थाना क्षेत्र के बहेरवादह टोला में थी। उसका ससुराल पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव में है। सोमवार शाम नीलम के पति राजू चौधरी अपने घर भजनिया से अपने पत्नी व बच्चे को लेने ससुराल बहेरवादह पहुंचा। उसके बाद दोनों पति -पत्नि के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। उसके बाद नीलम के पति राजू उसी रात अपना घर लौट गया जबकि उसकी पत्नी व बच्चे वहीं रह गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंगलवार तड़के उसके बच्चे की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच मृत बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृत बच्चे की मां नीलम ने डंडा थाना में आवेदन देकर अपने पति राजू के द्वारा बच्चे का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाई है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामला की छानबीन कर रही है।