Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsSurya Mandir in Mukundpur A Hub for Chhath Puja with Thousands of Devotees
छठ महापर्व पर नारायण वन सूर्यमंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त कराए प्रशासन

छठ महापर्व पर नारायण वन सूर्यमंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त कराए प्रशासन

संक्षेप:

डिजिटल संवाद जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर की दूरी पर केतार-कांडी पथ में मुकुंदपुर गांव के नारायण वन में अवस्थित सूर्य मंदिर आस्था व

Oct 22, 2025 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

केतार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर की दूरी पर केतार-कांडी पथ में मुकुंदपुर गांव के नारायण वन में अवस्थित सूर्य मंदिर आस्था व भक्ति का केंद्र है। ऐसी मान्यता है कि यहां छठ महापर्व मनाने वाले नि:संतान दंपतियों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि इस सूर्य मंदिर परिसर में कार्तिक और चैत्र मास में महापर्व छठ पूजन के लिए लाखों श्रद्धालुओं का आगमन झारखंड सहित उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व अन्य प्रदेशों से होता है। मंदिर परिसर में चार दिनों तक मेले का आयोजन किया जाता है। मंदिर विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में लगने वाले चार दिवसीय मेला व श्रद्धालुओं की आने वाली अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए छठ व्रतियों की सुरक्षा के लिए महिला व पुरुष बलों की तैनाती की जरूरत होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही आपात स्थिति में मेडिकल टीम सहित अन्य जरूरी प्रबंध करने के लिए प्रशासन से मांग की गई है ताकि छठ महापर्व मनाने वाली व्रतियों को कोई असुविधा न हो। मंदिर विकास समिति के द्वारा युद्धस्तर पर मंदिर परिसर में सारी सुविधाओं की बहाली के लिए कार्य किया जा रहा है। प्राकृतिक जलस्रोत में व्रतियों के स्नान के लिए झरना लगाने, अस्थाई चेंजिंग रुम का निर्माण, गाड़ियों की पार्किंग, मेला में लगने वाले दुकानों के लिए जगह चिन्हित कर दुकानदारों को देने का काम किया जा रहा है। मेला में लगने वाला झूला आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है।मेले में पीने के लिए स्वच्छ पानी व मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क किनारे लगे जंगली घासों की सफाई की जा रही है। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रखने के साथ मेडिकल टीम की तैनाती भी जरूरी है। उसकी पहल प्रशासन कर व्यवस्था सुनिश्चित करे।