मुखिया ने की अभद्र व्यवहार की शिकायत, कार्रवाई की मांग
भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कैलान पंचायत की मुखिया सुकनी देवी ने कुछ व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कैलान पंचायत की मुखिया सुकनी देवी ने गांव के कुछ व्यक्तियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह स्वर्गीय नागेश्वर कोरवा की वह पत्नी हैं। वर्तमान में कैलान पंचायत की मुखिया के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोग राजनीतिक द्वेष और साजिश के तहत उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। मुखिया के अनुसार कैलान गांव के रामप्रयाग कोरवा, लहराहा गांव के रामप्रित कोरवा और बरवारी गांव के राजेंद्र कोरवा लगातार उनके खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
उक्त लोग न केवल उनकी व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं, बल्कि एक महिला जनप्रतिनिधि के सम्मान पर भी हमला कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


