सुखलदरी जलप्रपात का 10 करोड़ रुपए की लागत से होगा सुंदरीकरण
रविवार को सुखलदरी जलप्रपात में भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता मिलन समारोह में मुख्य रूप से गढ़वा...
धुरकी। प्रतिनिधि
रविवार को सुखलदरी जलप्रपात में भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता मिलन समारोह में मुख्य रूप से गढ़वा विस के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुराज पांडेय, वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव व जवाहर पासवान सहित अन्य नेता मौजूद थे।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शाही ने कहा कि अपने विधान सभा क्षेत्र के सबसे मनोरम व रमणिक स्थल प्रखंड के सुखलदरी जलप्रपात को झारखंड के मानचित्र पर पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसे राज्य का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग को दस करोड़ रुपए का प्राक्कलन तैयार कर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में राज्य पर्यटन विकास विभाग के सभापति बने थे। सुखलदरी जलप्रपात में पीसीसी व सुंदरीकरण का कार्य उन्होंने कराया था। विधायक शाही ने कहा कि प्रखंड में तीन सबसे महत्वपूर्ण कार्य नगर ऊंटारी-धुरकी पथ, अंबाखोरया, डंडई मेराल पथ व बहुप्रतीक्षित बालचौरा पुल निर्माण कार्य वर्तमान हेमंत सरकार ने रोक दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त तीनों काम को कराने के लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही खाला व खुटिया पंचायत के ग्रामीणों के घर-घर तक नल जल के माध्यम से कनहर का पानी पहुंचाएंगे। वहीं पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने भी सुखलदरी जलप्रपात को पर्यटन स्थल के तौर पर सुंदरीकरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सुखलदरी फॉल बहुत ही सुंदर जल प्रपात है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह मंडल संयोजक अखिलेश यादव, रामप्रवेश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप जायसवाल, बब्लू ठाकुर, दिलीप यादव, शशि कमलापुरी, उपेंद्र यादव, पंकज गुप्ता के अलावा सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।
