ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाविभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल विद्यार्थी किए गए सम्मानित

विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल विद्यार्थी किए गए सम्मानित

फोटो गढ़वा तीन: सम्मान समारोह में उपस्थित निदेशक पीके दुबे और अन्य अवधराज देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित एआरडी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन...

विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल विद्यार्थी किए गए सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाSun, 28 Nov 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गढ़वा। प्रतिनिधि

अवधराज देवी ट्रस्ट द्वारा संचालित एआरडी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र व अध्ययन सहायक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के निदेशक पीके दुबे व प्राचार्य अणिमा पांडेय के द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए निदेशक ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ बौद्धिक विकास भी होता है। खेल हमें अनुशासन के साथ ही एकता के सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने कहा कि हमें पढ़ाई के साथ अन्य सभी गतिविधियों में भी रुचि रखनी चाहिए। किसी भी क्षेत्र में हम अपना कैरियर बना सकते हैं। खेल को हमे प्रतिद्वंदिता की भावना से नहीं बल्कि प्रतिस्पर्धा की भावना से खेलनी चाहिए। वहीं प्राचार्या अणिमा ने बताया कि लंबी अवधि के बाद विद्यालय में पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी छात्रों का काफी उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होते रहते हैं। उसका एकमात्र उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है ताकि वे हर तरह की प्रतियोगिताओं के लिए अपने आप को तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नए सत्र के लिए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के छात्रों का नामांकन जारी है। उन्होंने कहा कि बाल दिवस, झारखंड स्थापना दिवस व दीपावली के पूर्व संध्या पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता, वाद - विवाद प्रतियोगिता व विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को आज सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए विद्यार्थियों में शिवानी कुमारी, अंजली कुमारी, माल्या कुमारी, सोनी कुमारी, अंशु कुमारी, अमीषा बानो, सब्बू खातून, फूलमती कुमारी, गुफराना तलत, संध्या कुमारी, दीक्षा रानी, कहकशा नूरी, सब्बा खातून, प्रियंका कुमारी, जागृति कुमारी, मुस्कान ठाकुर, उत्सव पांडेय, सरफराज आलम, उज्ज्वल पांडेय, चंदन कुमार रवि सहित अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रतिमा कुमारी व प्रवीण कुमार के द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर प्रभारी राजीव कुमार दुबे, नीतू कुमारी, निरंजन कुमार गुप्ता, प्रीति कुमारी, सत्येंद्रनाथ तिवारी, सुमन बाखला आदर्श कुमार तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें