मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में हुआ 20 मरीजों का सफल ऑपरेशन

Jan 24, 2026 05:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में, शनिवार को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 20 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। यह जिला का एकमात्र सरकारी अस्पताल है जहाँ मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाया गया। पहले भी 10 जनवरी को 40 मरीजों का ऑपरेशन किया गया था।

मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में हुआ 20 मरीजों का सफल ऑपरेशन

रंका, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक बार फिर मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगाकर 20 मरीजों का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया। जिला में किसी भी सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर नहीं लगाया जाता है। शिविर में कुल 20 आयुष्मान कार्डधारी मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। मालूम हो कि पिछले 10 जनवरी को 40 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के प्रभारी डॉ. असजद अंसारी और चिकित्सकीय टीम के सहयोग से ऑपरेशन हुआ। मौके पर डॉ भानु प्रताप सिंह, डॉ सुष्मिता सिंह, बीपीएम नारायण प्रसाद, समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार और कई अन्य लोग उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।