स्वर्णिम बनी हाईकोर्ट में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
फोटो कांडी एक-अपने परिजनों के साथ स्वर्णिम सिंह। प्रखंड अंतर्गत राणाडीह पंचायत के भंडरिया निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव कामेश्वर सिंह की नातिन सह संज

कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत राणाडीह पंचायत के भंडरिया निवासी सेवानिवृत्त पंचायत सचिव कामेश्वर सिंह की नातिन सह संजय कुमार सिंह की पुत्री 27 वर्षीया भतीजी स्वर्णिम सिंह ने हाईकोर्ट झारखंड में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर में चयनित हुई। गुरुवार को स्वर्णिम सिंह उर्फ छोटी की अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर में चयनित होने की खबर से उनके परिवार और रिश्तेदारों में खुशी है। उक्त संबंध में उसके चाचा अनुप सिंह ने बताया कि स्वर्णिम सिंह की कहानी संघर्ष और मेहनत की है। उन्होंने रांची में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त की। उनकी जीजिविषा और संघर्ष ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए संघर्ष किया और आखिरकार झारखंड हाईकोर्ट में अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर चयनित हुईं।
इस तरह से गांव और प्रखंड क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। वहीं स्वर्णिम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और घर के सदस्यों को दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके माता-पिता ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया और उनके सपनों को पूरा करने में मदद की। उनके पिता संजय कुमार सिंह और माता पूनम देवी ने उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वर्णिम को उनके लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान किए। उसकी कामयाबी पर बाबा कामेश्वर सिंह, रामेश्वर सिंह, रामजस सिंह सहित अन्य कई रिश्तेदारों और घर के सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



