बाल संसद का गठन, सोनाक्षी बनी प्रधानाचार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो भवनाथपुर एक: मतदान करते भैया बहन भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सानमती कामेश्वर साह सरस्वती शिशु-विद्या

बाल संसद का गठन, सोनाक्षी बनी प्रधानाचार्य

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सानमती कामेश्वर साह सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर भवनाथपुर बाजार में प्रांतीय योजनानुसार विद्यालय के विविध कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए बाल संसद का विधिवत् चुनाव किया गया। उक्त संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने कहा कि बाल संसद का गठन से छात्रों में उनकी प्रतिभा झलकती है। कार्य क्षमता का विकास होता है। यह गठन मतदान प्रक्रिया से कराने का उद्धेश्य यह है कि उन्हें चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त हो। उसमें छह पदों के लिए कुल 18 उम्मीदवारों ने अपना नाम दर्ज कराया था। भैया-बहनों के द्वारा वोट के माध्यम से 18 में से छह प्रत्याशियों का चयन किया गया।

इस मतदान में कक्षा चतुर्थ से दशम तक कुल 212 मतदाताओं ने अपना मत देकर सुयोग्य उम्मीदवार का चयन किया। प्रधानाचार्य पद के लिए बहन सोनाक्षी यादव ने कुल 85 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तनु कुमारी को 34 वोट से पराजित कर अपनी जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद के लिए बहन रिया मेहता ने कुल 101 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शत्रुधन कुमार को 34 वोट से पराजित कर अपनी जीत दर्ज की।उपाध्यक्ष पद के लिए भैया शिवानंद गुप्ता ने कुल 112 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रोहित ठाकुर को 17 वोट से पराजित कर जीत दर्ज की। सेनापति पद के लिए अंशु कुमार ने कुल 137 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रिजवान अंसारी को 90 वोट से पराजित कर अपनी जीत दर्ज कर दी। सह सेनापति पद के लिए सुमंत कुमार पाल ने कुल 129 वोट प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमृता कुमारी को 81 वोट से पराजित कर अपनी जीत दर्ज कर तथा मंत्री पद के लिए बहन मेनका कुमारी ने निर्विरोध चुनी गयी। इस चुनाव प्रक्रिया में आचार्य अशोक कुमार, अजीत कुमार, इंद्रजीत गुप्ता, रमेश विश्वकर्मा, अरुण कुमार, रामकेवल साह, रीता चौबे, नीता गुप्ता, अमृता पाठक, सुभद्रा देवी, अर्चना कुमारी एवं अमन कुमार ने निर्वाचन पदाधिकारी, चुनाव प्रभारी, पीठासीन पदाधिकारी के रूप में चुनाव को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराया। सभी भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक अपना मतदान किया तथा अंगुली में निशान लगाकर अत्यंत उत्साहित दीख रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।