मैट्रिक की परीक्षा लिख रही छात्रा हुई बेहोश, सीएचसी में इलाज जारी

Feb 09, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share Share
Follow Us on

मैट्रिक की परीक्षा लिख रही छात्रा हुई बेहोश, सीएचसी में इलाज जारी भवनाथपुर, प्रतिनिधि। परियोजना

मैट्रिक की परीक्षा लिख रही छात्रा हुई बेहोश, सीएचसी में इलाज जारी

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार को पहली पाली में साइंस विषय की परीक्षा लिखने के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका प्लस टू विद्यालय भवनाथपुर की छात्रा रूपा कुमारी अचानक बेहोश हो गई। केंद्राधीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। चिकित्सक शैलेंद्र कुमार ने उसका इलाज किया। रूपा कुमारी सिंघीताली निवासी राजदेव भुइंया की पुत्री है। सूचना मिलने पर कस्तूरबा विद्यालय के एकाउंटेंट सुरेश भोक्ता अस्पताल पहुंचकर बेहोश छात्रा के अभिभावक को सूचना दी। मालूम हो कि 7 फरवरी को भी कस्तूरबा विद्यालय की ही एक छात्रा रागिनी कुमारी सोशल साइंस की परीक्षा लिखने के दौरान बेहोश हो गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।