ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड गढ़वाहड़ताली कर्मियों ने सौंपा मांगपत्र

हड़ताली कर्मियों ने सौंपा मांगपत्र

मेराल। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ मनोज कुमार तिवारी को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। गौरतलब हो कि विभिन्न मांगों को...

हड़ताली कर्मियों ने सौंपा मांगपत्र
हिन्दुस्तान टीम,गढ़वाWed, 29 Jul 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ मनोज कुमार तिवारी को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। गौरतलब हो कि विभिन्न मांगों को लेकर विगत 27 जुलाई से ही झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से मनरेगा संबंधी कार्यक्रमों के संचालन में शिथिलता आ गई है। हड़ताल में बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, कंप्यूटर सहायक, ग्राम रोजगार सेवक सहित अन्य मनरेगा कर्मी शामिल हैं। बीडीओ को सौंपे गए माग पत्रों में मनरेगा कर्मियों की सेवा स्थाई करने, समान कार्य के बदले समान वेतन, कर्मियों का बीमा कराने, मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कार्यों में नहीं लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। मांगपत्र सौंपने वालों में फिरोज अंसारी, लव कुमार, विजय कुमार दुबे, देवनाथ प्रसाद गौतम, सूरज गुप्ता, अवधेश बैठा, खादिम अंसारी, आशिक हुसैन, संजीव कुमार, श्रवण कुमार, सत्येंद्र कुमार, ललित कुमार मिश्रा सहित अन्य शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें