स्वच्छता समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है: मेदा

Apr 07, 2026 01:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गढ़वा
share

फोटो भवनाथपुर एक: सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते सेल उप महाप्रबंधक और अन्य अतिथि भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के निर्देशानुसार स्टील अ

स्वच्छता समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है: मेदा

भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के निर्देशानुसार स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भवनाथपुर-तुलसीदामर खदान समूह में 16 से 31 मार्च तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। उसी क्रम में भवनाथपुर खदान स्थित माइंस अस्पताल में सफाई मित्रों के सम्मान में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उसमें उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेल भवनाथपुर खदान के उप-महाप्रबंधक श्याम उज्ज्वल मेदा ने सफाई मित्रों को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल सफाई मित्रों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में योगदान दे।माइंस

अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिजय कुमार राम ने सफाई मित्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वह न केवल परिसर की स्वच्छता बनाए रखते हैं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सफाई मित्रों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक बुलु दीगल ने किया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए स्वच्छता को जीवनशैली में शामिल करने और दूसरों को भी उसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। विशेष अतिथि के रूप में डीएवी स्कूल के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने समाज में सफाई मित्रों के योगदान की सराहना की। मौके पर मुकेश दुबे, संपूर्णा मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।